बिग ब्रेकिंग…काकड़ीघाट क्षेत्र में गुलदार ने युवक को बनाया निवाला, क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

-पिछले कुछ दिनों से था लापता, प्रशासन व वन विभाग की टीम घटनास्थल की ओर रवाना, मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नैनीताल। अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे काकड़ीघाट क्षेत्र में गुलदार ने युवक को मार डाला। जंगल में क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर वन विभाग व प्रशासन की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

राजमार्ग से काकडी़घाट – जाला मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर के ठीक ऊपर शनिवार को खून से सने कपड़े व अन्य सामान देखें जाने से हड़कंप मच गया। सूचना आसपास के गांवों में दी। समीपवर्ती सड़का गांव के जीवन सिंह नेगी (32वर्ष) पुत्र पदम सिंह के पिछले कुछ दिनों से लापता होने से जीवन की खोजबीन में जुटे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

सूचना पर जीवन के भाई पूर्व ग्राम प्रधान दिवान सिंह नेगी ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल की ओर रवाना हो गए। जंगल में जीवन के कपड़े व खून के निशान दिखाई दिए। कुछ दूरी पर बरसाती नाले पर जीवन का क्षत-विक्षत शव दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना वन विभाग व प्रशासन को भी दी गई । सूचना के बाद प्रशासन व वन विभाग की टीम भी घटना स्थल को रवाना हो गई। आसपास के गांवों के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119