बड़ी खबर…चंपावत में एक युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। चौकी क्षेत्र में एक युवती का शव पड़ा मिला है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।


आज सुबह किसी ने चौकी (फूंगर) क्षेत्र में मंच तामली रोड पर पैती के समीप बन रहे खेल मैदान के पास एक युवती का शव पड़ा हुआ देखा। उसने आसपास के लोगों को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर लोगों का जमावड़ लग गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। कोतवाल योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका तल्ली चौकी की रहने वाली थी। युवती का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। ग्रामीण व परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि कल शाम को युवती को चौकी गांव में घूमते हुए देखा गया था। कोतवाल ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119