बड़ी खबर…सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडों ने बैरक में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने अपने आप को गोली मार ली है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इस घटना की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है सीएम की सुरक्षा में तैनात कमांडो प्रमोद रावत सीएम आवास से राजभवन के बीच बने बैरक में रहता था। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसके बारे में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मृतक की पहचान प्रमोद रावत के रूप में हुई है। वह विजय कॉलोनी में रहते थे।
बताया जा रहा है कि प्रमोद रावत 2016 से सीएम आवास में ड्यूटी पर तैनात थे। घटना की सूचना मिलने पर आईजी गढ़वाल करण सिंह नागल्याल, एसएसपी दिलीप सिंह, एसपी सिटी सरिता डोभाल व सीओ डालनवाला अभिनव चौधरी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई