बड़ी खबर…पेरोल पर छुटे कैदी के आत्महत्या की खबर से पुलिस में हड़कंप, पूरा जंगल छान मारा नहीं मिली सफलता
नैनीताल। हरिद्वार में उम्र कैद की सजा काट रहा एक कैदी 15 दिन की पैरोल पर छूटकर घर आया था। लेकिन घर न जाकर युवक द्वारा तल्लीताल स्थित हनुमागड़ी क्षेत्र से वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी आत्महत्या की बात परिजनों को बताकर फ़ोन काट दिया जिसके बाद से ययवक से परिजनों का संपर्क नही हो सका।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर कुन्हारी लक्षर निवासी राजीव सैनी हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था जिसे हरिद्वार के रोशनाबाद जेल में रखा गया था युवक 15 दिन की पैरोल पर छूट कर घर आया था। जिसके बाद वह हाईकोर्ट में अपने वकील से मिलने नैनीताल पहुंचा लेकिन पैरोल से छूट कर घर जाने की वजह युवक तल्लीताल स्थित हनुमानगढ़ी क्षेत्र पर पहुंचकर अपनी जिंदगी से परेशान होने के बाद कहते हुए वीडियो बना रहा था और इसकी सूचना उसने अपने परिजनों को भी दी।
जिसके बाद युवक का परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया। वहीं परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए देर रात तल्लीताल पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद गुरुवार को एसडीआरएफ व तल्लीताल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हनुमानगढ़ी के जंगलों पर घण्टो सर्च अभियान चलाया गया लेकिन पुलिस को इस बीच कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
तल्लीताल प्रभारी एसओ श्याम सिंह बोरा ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में कैदी का केवल पर्स बैग व मोबाइल बरामद हुआ है। फिलहाल पूरे जंगल में युवक से संबंधित अन्य कोई चीजें बरामद नहीं
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट