बुधवार को रामपुर रोड एस मोड़ के पास जंगल में मिला शव, मौत के सही कारणों का नहीं चला पता
हल्द्वानी। रामपुर रोड एस मोड़ के पास जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। बुधवार दोपहर रामपुर रोड एस मोड़ के पास सड़क से करीब 50 मीटर जंगल की तरफ स्थानीय लोगों को एक शव पड़ा दिखा। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी ।
मौके पर टीपीनगर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव कब्जे में ले लिया। जो करीब एक दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त अमरजीत शाही की उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी गली नंबर 5 रामपुर रोड है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से मौके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार