कवि संसार साहित्य का सफल हुआ आयोजन
एस आर चंद्रा
भिकियासैण (अल्मोडा़) देश विदेश से चुने गए श्रेष्ठ रचनाकार पिछले 30 अक्तूबर से चली आ रही कवि संसार साहित्य के यूट्यूब चैनल पर वीडियो प्रतियोगिता का आज परिणाम घोषित कर दिया गया है। स्वछंद विषय पर आधारित काव्य पाठ में देश भर के महान रचनाकारों ने अपने काव्य पाठ से दर्शकों, श्रोताओं का दिल जीता। इसी को आधार मानकर व्यूज मैरिट से सर्वश्रेष्ठ रचनाकार, बेलीराम कनस्वाल, ममता जोशी स्नेहा उत्तराखंड, चंद्रमणि चौबे, बृज भूषण प्रसाद बिहार, डॉ0 आभा माहेश्वरी अलीगढ़, सुनील कुमार बहराइच,डॉ. दिलीप कुमार झा बंगाल, डॉ. रमेश त्रिपाठी मछंड ग्वालियर, प्रियदर्शनी आचार्य मथुरा, मनोरमा मिश्रा अयोध्या, हेमलता भोली बैन आगर सुनीता तिवारी भोपाल ,अशोक कुमार कुशवाहा जबलपुर मध्य प्रदेश, अमृत बिसारिया दुबई से चुना गया।
सभी को सम्मानित करते हुए मंच के संस्थापक बी नेगी कृष्णा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से रचनाकारों द्वारा समाज में सु संदेश प्रसारित होगा और हिंदी साहित्य में रुचिकर सृजन को बल मिलेगा। लेखक समाज का दर्पण होता है। जनमानस के कल्याण हेतु कवि संसार साहित्य सदैव तत्परता के साथ अग्रसर है। सम्मान समारोह के अवसर पर मंच के समस्त पदाधिकारी ऑनलाइन के माध्यम से मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा