हल्द्वानी-लालकुआं रेलवे ट्रैक पर पटरी के बीचो बीच एक युवक की दो टुकड़ों में मिली लाश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के पास हल्द्वानी- लालकुआं रेलवे ट्रैक पर पटरी के बीचो बीच एक युवक की दो टुकड़ों में लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। फिलहाल युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रेमिका से मिलने आया युवक भीड़ के हत्थे चढ़ा, पुलिस ने बचाया


थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि सूचना मिली कि इंदिरा नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़ी हुई है युवक के लाश के पास एक मोबाइल व एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या की होगी। बरामद मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा हुआ है जिसके चलते किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बेटी बनी ढाल --घर में घुसे गुलदार पर कंबल डाल बचाई पिता की जान

एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें प्रेम प्रसंग का मामला जिक्र किया गया है लेकिन उसमें उसका कोई एड्रेस नहीं लिखा हुआ है पूरे मामले में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं परिजनों से संपर्क में जुटी हुई है। युवक की उम्र करीब 27 साल के आसपास बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119