किराए के मकान से तीन बच्चों समेत उनकी माँ के शव बरामद

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के बागेश्वर में किराए के मकान से तीन बच्चों समेत उनकी माँ के शव बरामद हुए हैं। बागेश्वर में मंडलसेरा वार्ड के जोशीगाव घिरौली इलाक़े में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज खबर आने से दहशत फैल गई। यहां एक किरायदार के कमरे से एक महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई। एस.डी.एम. समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खड़िया खनन से मनगढ़ में बढ़ा भूस्खलन का खतरा - खेतों तक पहुंचा मलबा

बन्द किराएदार के कमरे में 3 बच्चों और एक महिला के शव होने की सूचना किसी ने पुलिस को दी। मकान मालिक और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चों का पिता फ़रार बताया जा रहा है।

उपजिलाधिकारी ने बताया की स्थानीय लोगो से कमरे के बाहर काफी ज्यादा बदबू कने की सूचने मिली। घर में किसी ने कोई अनहोनी घटना होने की आशंका जताई। इसी को देखते हुए पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखर सभी के होश फांकता हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के कमरे के अंदर तीन बच्चो और एक महिला के शव पड़े हुए दिखे। इनमें से दो कन्याएं और एक बालक था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद : दो दशक से अदालतों में मामला, नौ सितंबर की सुनवाई पर टिकी नजर

शवों से अत्यधिक बदबू आ रही थी। उन्होंने बताया की शव लगभग एक हफ्ते पुराने हो सकते है। सही स्थिति की जानकारी शवो के पोस्टमार्टम के बाद ही मिल पाएगी। कोतवाली पुलिस ने शव क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। वारदात के बाद पूरे इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119