11 फरवरी से लापता युवक का शव बरामद
उत्तराखंड-उत्तरप्रदेश के बॉर्डर से सटी रुद्रपुर सनसिटी कॉलोनी का रहने वाला युवक अपने घर से 11 फरवरी को सुआ नगला निवासी खेत मालिक के खेत मे काम करने गया था।
जिसके बाद जब युवक देर रात तक घर नही पहुँचा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कुछ अता पता नही चला, जिसके बाद कोतवाली बिलासपुर पुलिस को लापता युवक के परिजनों ने तहरीर सौपते हुए आरोप लगाया कि युवक की हत्या कर दी गई है।इसके बाद जब पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की तो 1 दिन बाद 12 फरवरी को युवक की साइकिल और उसके जूते खेत से पुलिस ने बरामद किए।
युवक के लापता होने के 14 दिन बाद लापता युवक का शव उसी खेत के पास से गुजर रही नदी से पुलिस ने बरामद किया है।वही रूद्र विलास चौकी इंचार्ज हरिओम के द्वारा इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तो वही बिलासपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा