uttarakhand-चंपावत पॉक्सो मामले में कांग्रेस नेता आनंद सिंह माहरा को हाईकोर्ट से मिली जमानत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मई 2026 के चर्चित चंपावत पॉक्सो एवं कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता आनंद सिंह माहरा को जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की पीठ ने यह राहत निचली अदालत में चल रहे ट्रायल के दौरान पीड़िता के बयान में आए बदलाव को ध्यान में रखते हुए दी। सुनवाई के दौरान नाबालिग युवती ने कहा कि इस मामले में आनंद माहरा की कोई संलिप्तता नहीं है। उसने अपने शुरुआती बयान को सही बताया।

गौरतलब है कि 13 मई 2026 को गिरफ्तारी के बाद से आनंद माहरा न्यायिक हिरासत में थे। उनकी जमानत याचिकाएं निचली अदालत में 23 मई और 6 अक्टूबर को खारिज हो चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में दूसरी जमानत याचिका दाखिल की। सुनवाई के दौरान पीड़िता के बयान अदालत के रिकॉर्ड पर लाए गए, जिसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देने का आदेश दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल चार जिलों को मिले नए SSP -अर्पण यदुवंशी बने नैनीताल के नए SSP

शादी समारोह से लापता हुई थी किशोरी

मामले की शुरुआत 5 मई 2026 को चंपावत के सल्लि गांव में एक शादी समारोह से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने से हुई थी। तीन दिन बाद किशोरी एक डेयरी में मिली थी। शुरुआत में उसके पिता की शिकायत पर विनोद रावत, नवीन रावत और पूरन सिंह रावत के खिलाफ बीएनएस की धारा 70(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी के बयान में भाजपा के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष का नाम भी सामने आया था।

हालांकि, 8 मई को चंपावत की एसपी रेखा यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों को मेडिकल, फोरेंसिक, सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर के आधार पर संदिग्ध बताते हुए इसे कथित साजिश का हिस्सा बताया था। पुलिस ने कमल सिंह रावत और अर्जीता राय को कथित मास्टरमाइंड बताया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पुलिस विभाग के बाद अब उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल -17 अधिकारियों के विभाग बदले

इसके बाद आरोपी पक्ष के पिता राम सिंह रावत की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं, 11 मई को सामने आई एक अन्य शिकायत के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस ने आनंद माहरा को कथित साजिश को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस की कार्रवाई और जांच पर उठे सवाल

इस पूरे प्रकरण में पुलिस के अलग-अलग बयानों, विरोधाभासी एफआईआर और घटनाक्रम को लेकर सामने आए दो परस्पर विरोधी दावों ने विवाद को और गहरा कर दिया। विपक्षी दलों, कांग्रेस नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-रामनगर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार -पांच महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

मामले को लेकर देहरादून के गांधी पार्क में प्रदर्शन भी किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने प्रकरण की न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई थी। वहीं, बाल अधिकार कार्यकर्ताओं ने नाबालिग किशोरी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गंभीर चिंता जताई थी। उनका कहना था कि इस तरह वीडियो प्रसारित करना किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन हो सकता है।

हाईकोर्ट से आनंद सिंह माहरा को जमानत मिलने के बाद इस चर्चित मामले ने एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। हालांकि, जमानत मिलने का अर्थ आरोपों से दोषमुक्त होना नहीं है। मामले में अंतिम निर्णय ट्रायल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119