संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
रुद्रपुर। किराए के मकान में रह रहे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। मूल रूप से पूरनपुर पीलीभीत यूपी निवासी सूरज कुमार प्रजापति (27 साल) पुत्र राम भजन प्रजापति ट्रांजिट कैंप के अरविंद नगर में किराये के कमरे में छह माह से रह रहा था। युवक सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।
बताया जा रहा है कि देर शाम ड्यूटी से लौटने के बाद उसने खाना खाया। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे उसका पड़ोसी परचून की दुकान से कुछ सामान लेकर वापस आया तो उसने युवक को कमरे में फांसी के फंदे से लटका देख लिया। पड़ोसी युवक ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस युवक को फंदे से निकाल का जिला अस्पताल में ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाइयों में से दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई पूरनपुर में ही शिक्षक है और छोटा भाई पढ़ रहा है। थाना ट्रांजिट कैंप एसओ सुंदरम शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर