सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा/सोमेश्वर। सोमेश्वर के बयालाखालसा में खेत में काम करने के दौरान एक महिला को जहरीले सांप ने काट दिया। अस्पताल ले जाने से पहले ही महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक लोद घाटी के बयाला खालसा गांव निवासी बिमला देवी (48 वर्ष) पत्नी केशव दत्त भट्ट बीते मंगलवार की दोपहर खेत में कार्य कर रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने बिमला को काट दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम

महिला की चीख पुकार सुनने के बाद परिजन व आस-पास के लोग मौके पर वहां पहुंचे और उसे उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ आनंद नारायण तिवारी ने बताया है कि महिला को जहरीले सांप ने डंसा था तथा अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। विमला देवी के पति उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक है। उनके दो बेटे व एक बेटी है। बुधवार को सोमेश्वर के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119