धनगढ़ी नाले में मोटरसाइकिल सवार की बही बाइक- कूदकर बचाई जान-

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। धनगढ़ी नाले में  बाइक सवार एक युवक बह गया। गनीमत रही कि युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई और बाइक बह गयीं।गर्जिया चौकी इंचार्ज मनोज़ नयाल ने बताया कि  शनिवार की देर शाम  दिल्ली से कुछ युवक घूमने आये और और यह लोग रामनागर होते हुए रानीखेत जा रहे थे इसी दौरान धनगढ़ी नाले में भारी बारिश के चलते ज्यादा पानी आ गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बाइक अनियंत्रित होकर फिसली -25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

दिल्ली से आए कुछ युवक तो बाइक से धनगढ़ी नाला पार कर गए लेकिन इसी बीच दिल्ली निवासी रोहित कुमार ने धनगढ़ी नाला पार करने के लिए बाइक जैसे ही आगे बढ़ाई  तो तेज बहाव के चलते बाईक नीचे की ओर बहने लगीं और बाइक सवार ने बाइक को छोड़कर कूद लगा दी।मौके पर मौजूद गर्जिया चौकी इंचार्ज मनोज़ नयाल और ग्रामीणों ने उस युवक की जान बचाई।उन्होंने बताया कि पानी कम होने पर बाइक को निकालकर रोहित कुमार के हवाले कर दी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119