चार महीने पहले बनी दुल्हन–तीन महीने की गर्भवती अधिकारी की मौत से सनसनी—-पति बोला- आत्महत्या -मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में रक्षा मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत 30 वर्षीय नाजिया खानम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। करीब चार महीने पहले ही निकाह करने वाली नाजिया तीन महीने की गर्भवती थीं। बुधवार तड़के उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पति ने घटना को आत्महत्या बताया है, जबकि मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी के कुछ समय बाद ही शुरू हो गई थी कथित प्रताड़ना

परिजनों के अनुसार नाजिया का निकाह इसी वर्ष 11 अप्रैल को अजम अली खान के साथ हुआ था। परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...मोटाहल्दू की श्रद्धा का जलवा -चार स्वर्ण जीतकर बनीं सीबीएसई नॉर्थ जोन की व्यक्तिगत चैंपियन

नाजिया के पिता तवाब खान ने पुलिस को दिए बयान में पति अजम अली खान, सास सामिन निशा, ससुर बाबर अली खान और अन्य ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि नाजिया कई बार फोन पर रोते हुए अपने साथ गाली-गलौज, मारपीट, घर से निकालने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात बताती थी।

पति का दावा- विवाद के बाद कमरे में चली गई थी नाजिया

बुधवार 21 अगस्त की तड़के करीब चार बजे नाजिया के मायके वालों को उसकी मौत की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पति अजम ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद नाजिया कमरे में चली गई और कथित तौर पर खुद को अंदर बंद कर लिया। बाद में कमरे में देखने पर वह खिड़की से फंदे पर लटकी मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK..घरेलू कलह के बीच युवक ने फांसी लगाकर दी जान -पत्नी तीन माह से बच्चों सहित मायके में

हालांकि, मायके वालों ने पति के इस दावे को खारिज करते हुए नाजिया की हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।

मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान

नाजिया की शादी को अभी सात वर्ष भी पूरे नहीं हुए थे और वह रक्षा मंत्रालय में कार्यरत थीं। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। नाजिया के पिता और भाई ने बिजवासन के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किशोरियों को ग्रीवा कैंसर से बचाने की कवायद तेज, टीकाकरण से पहले अभिभावकों की सहमति जरूरी

परिवार ने मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने और सभी साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की अपील की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। नाजिया की मौत के साथ उसके गर्भ में पल रहे तीन महीने के बच्चे की भी जान चली गई, जिससे घटना ने परिवार और आसपास के लोगों को झकझोर दिया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119