व्यापारी ने जमीन के विवाद में एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप
काशीपुर। एक व्यापारी ने जमीन के विवाद में एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यापारी नेताओं के साथ टांडा उज्जैन पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी टांडा उज्जैन में संपत्ति है, जिसमें पांच दुकानें और गोदाम है। काशीपुर का रहने वाला एक व्यक्ति हरदोई निवासी अपने भाई के साथ मिलकर उसे संपत्ति में हिस्सा देने के लिए धमका रहा है।
हिस्सा नहीं देने पर वह एक करोड़ की रंगदारी मांग रहा है। जबकि इस संपत्ति से उसका दूर तक कोई संबंध नही हैं। व्यापारी नेताओं ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। सर्वेश के साथ चौकी पहुंचने वालों में यहां प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी, संजय, गगन कांबोज, बंटी अग्रवाल, राकेश, मुकुल अग्रवाल, गौरव गुप्ता, मोहित मेहरोत्र, प्रताप राम आदि रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : एक अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र -अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, 24 घंटे सक्रिय रहेगी एंटी माइनिंग टास्क फोर्स
ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में हाईकोर्ट सख्त -10 जगहों के सैंपल फेल, मुख्य सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा
120वें अखिल भारतीय किसान मेले की तैयारियों का कुलपति ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं -अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
कोटाबाग महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लता आर्या अध्यक्ष निर्वाचित