विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में 28 सितंबर 2026 को विकसित भारत 2047 की संकल्पना को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तनुजा जोशी ने विकसित भारत एवं विकसित उत्तराखंड 2047 की संकल्पना पर अपने ओजस्वी एवं प्रेरणाप्रद विचार रखते हुए छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। भाजपा गौलापार मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं से सशक्त राज्य एवं देश के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK..मैरिज हॉल में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार -तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये नकद बरामद

ग्राम प्रधान श्रीमती गीता बुधानी ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शिक्षक-अभिभावक संघ की अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी, अन्य अभिभावक एवं विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले की तैयारियां अंतिम चरण में -400 से अधिक स्टॉल लगेंगे

प्रतियोगिताओं के परिणाम में सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 11 की महक मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 की गीतांजलि जोशी प्रथम रहीं, जबकि भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा मेवाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सराहना बटोरी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिजली संकट पर ग्रामीणों का पावर हाउस पर प्रदर्शन, दो दिन का अल्टीमेटम

जूनियर वर्ग में कक्षा 8 की अंजलि ने निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शोभा पंत एवं श्रीमती दीप्ति जोशी ने किया।

अंत में सभी विजयी छात्राओं को गौलापार मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, ग्राम प्रधान गीता बुधानी एवं प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119