पिथौरागढ़ में औलाधार में गिरा कैंटर,चालक की मौत-
पिथौरागढ़। देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि थल थाना क्षेत्र पिथौरागढ़ में औलाधार नामक जगह पर एक केन्टर खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।एसडीआरएफ पोस्ट पिथौरागढ़ से उपनिरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उपरोक्त वाहन में एक युवक था। वाहन संख्या UK 05 CA1633 के अनियंत्रित हो जाने के कारण 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया lएसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों में उक्त युवक की सर्चिंग की गई, सर्चिंग के दौरान उक्त युवक , त्रिभुवन जोशी उम्र 42 वर्ष पुत्र ख़िलानंद जोशी निवासी मेलापानी, थल के शव को रिकवर कर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी