केंद्र सरकार के दफ्तरों में 22 जनवरी को रहेगी आधे दिन की छुट्टी, श्रीरामलला प्राण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सरकार का ऐलान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। 22 जनवरी को श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। ऐलान के मुताबिक केंद्र सरकार के दफ्तरों में सोमवार को आधे दिन का अवकाश रहेगा।
यह फैसला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सरकारी कर्मियों की भावनाओं को देखते हुए लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

दोपहर ढाई बजे तक सभी केंद्रीय दफ्तरों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस आदेश में कहा गया कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है और अनुष्ठान शुरू हो गया है। सात दिन तक चलने वाले इस अनुष्ठान का आज तीसरा दिन है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119