मुख्यमंत्री धामी ने किया जनता से मिलने का समय तय-

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की सुविधा के मद्देनजर उनसे मिलने के दिन तय कर दिए हैं। सोमवार-मंगलवार को वे सुबह नौ से साढ़े नौ और शाम को छह से सात बजे तक सांसद और मंत्रिगणों से मिलेंगे। सीएम के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा ने बताया कि बुधवार-गुरुवार सुबह नौ से दस बजे तक और शाम छह से 7 बजे तक विधायक-पूर्व विधायकों से मिलने का समय तय है।जनता मिलन के लिए दूरभाष नंबर जारी किये हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-जन्मदिन की पार्टी के बाद सड़क पर मिला युवक का शव -दोस्तों पर उठे सवाल

अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री से मिलने वालों के लिए टेलीफोन नंबर जारी किया है। दूरभाष नंबर 0135-2750033 पर अनुरोध कर अपना समय लेंगे। हालांकि जनता मिलन कार्यक्रम सीएम की उपलब्धता पर ही तय होंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय निर्धारित समय एवं स्थान से ऐसे अनुरोधकर्ताओं को यथा समय जानकारी देगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-फर्जी मेजर बनकर युवतियों को फंसाता था 20 वर्षीय युवक -देहरादून की एक दर्जन से अधिक युवतियां बनीं शिकार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119