नेकी की दीवार के संयोजक खत्री ने डीएम को सौपे कपड़े
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावितों के लिए नेकी की दीवार के संयोजक सुशील खत्री द्वारा कंबल, चादर, दरी, महिलाओं के कपड़े जिला अधिकारी को सौंपे गए। उन्होंने कहा कि नेकी की दीवार की टीम प्रभावितों के लिए लगातार लोगों से मदद जुटाकर उन तक भेजने का प्रयास कर रही है ।
यहां पर बता दें कि जिले में वर्ष 2013 से नेकी की दीवार का संचालन खत्री द्वारा किया जा रहा है। अब तक उन्होंने अट्ठारह हजार से ज्यादा जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई है।
उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए इस नेक कार्य में आगे आने की बात कही। नेकी की दीवार की टीम में राकेश वर्मा ,राहुल खत्री, नरेंद्र ग्वाल मदद कर रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज -दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट