बहन के घर गौलापर गए युवक का शव पेड़ से लटका मिला
हल्द्वानी। अपनी बहन के घर गौलापार आया युवक का नदी किनारे पेड़ में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार हाल देवलचौड़ और मूल नेपाल निवासी लक्की (16) पुत्र किशन लाल बुधवार शाम अपनी बहन के घर गौलापार के ग्राम तारा नवाड़ गया था। गुरुवार शाम युवक का शव घर से 300 मीटर दूर नदी किनारे सागौन के पेड़ से लटका मिला।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि युवक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था, जो नशे का आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत
बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा
UK…विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण