बारिश से बचने को महिला ने पहाड़ी का लिया सहारा, भूस्खलन से मौत
पिथौरागढ़। नाचनी के राया गांव में भूस्खलन से एक महिला की पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हरूली देवी (47) घर के समीप ही बकरियों को चुगाने गई थी। इस बीच बारिश शुरू हो गई।
महिला बारिश से बचने को गुफानुमा एक पहाड़ी के नीचे खड़ी हो गई। एकाएक भूस्खलन होने से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा महिला के ऊपर गिर गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद पत्थर-मलबा हटाया गया। महिला मृत अवस्था में पाई गई। महिला की एकाएक मौत से गांव में शोक की लहर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा