तालाब किनारे घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला-

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। तालाब किनारे घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। ममगरमच्छ उसका हाथ पकड़कर उसे पानी में खींचने लगा। महिला भी शोर मचाते हुए उससे भिड़ गई। लोग आए तो मगरमच्छ पानी में घुस गया। हमले में घायल महिला को लक्सर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। लक्सर की आबादी से सटे के केहड़ा गांव की महिला मंगलवार दोपहर में गांव के तालाब के किनारे से पशुओं को खिलाने के लिए हरा चारा काट रही थी। इसी दौरान तालाब में मौजूद मगरमच्छ चुपके से बाहर आया और घास काटने में लगी महिला पर हमला बोल दिया। महिला ने भी साहस नहीं खोया और जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी बीच मगरमच्छ ने महिला का हाथ अपने जबड़ों में कस लिया और उसे खींचकर गहरे पानी की तरफ ले जाने लगा। महिला भी करीब बीस मिनट तक साहस के साथ मगरमच्छ से भिड़ती रही। इसी दौरान महिला की चीख की आवाज सुनकर आसपास से कई लोग वहां आ गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त --गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

उन्होंने मगरमच्छ को डराने के लिए और तेज आवाज के साथ उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद मगरमच्छ ने महिला का हाथ छोड़ दिया और वापस पानी में घुस गया। हालांकि मगरमच्छ के हमले से महिला के हाथ पर काफी गहरा जख्म हो गया। पता चलने पर महिला के परिजन वहां पहुंचे और घायल को लेकर लक्सर के नर्सिंग होम पहुंचे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल --श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119