ऑनलाइन जॉब व निवेश के नाम पर युवती से 7.82 लाख ठगे – अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
खटीमा। झनकट क्षेत्र की एक युवती को ऑनलाइन जॉब दिलाने और बिटकॉइन में निवेश का झांसा देकर अज्ञात साइबर ठगों ने 7 लाख 82 हजार 700 रुपये की ठगी कर डाली। युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झनकट निवासी पूजा भंडारी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप पर नौकरी का ऑफर भेजा। मैसेज में लिखा था कि गूगल मैप और रेस्टोरेंट्स को फाइव स्टार रेटिंग देने का काम है, जिसके बदले प्रति रेटिंग 150 रुपये मिलेंगे। इसके बाद उससे संपर्क कर टेलीग्राम चैनल के जरिए उसे एक वेबसाइट से जोड़ा गया और कहा गया कि पूरा टास्क इसी प्लेटफॉर्म पर ट्रैक होगा।
पहले चरण में उसे 800 रुपये बिटकॉइन में निवेश कर 1020 रुपये वापस दिए गए, जिससे उसे विश्वास हो गया। इसके बाद लगातार टास्क और मुनाफे का झांसा देकर युवती से करीब चार लाख रुपये जमा करवा लिए गए। वेबसाइट पर 5.56 लाख रुपये दिखाए जा रहे थे, लेकिन जब युवती ने निकासी का प्रयास किया, तो वेबसाइट लॉक हो गई। फिर ठगों ने खाता अनलॉक कराने के नाम पर 3.32 लाख और वीआईपी अकाउंट एक्टिवेट करने के लिए पांच लाख रुपये की और मांग की। पूजा ने दिए गए खाते में रकम जमा कर दी, लेकिन इसके बावजूद पैसे नहीं मिले। जब तीन मिनट के भीतर पैसे निकालने का दबाव बनाया गया और अकाउंट दोबारा फ्रीज हो गया, तब जाकर युवती को ठगी का एहसास हुआ। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल को जांच सौंपी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न