15 दिन से लापता अधेड़ का शव पेड़ में लटका मिला

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। गुमशुदा अल्चौना निवासी एक व्यक्ति का शव सोमवार को पांडेछोर के जड़ापानी में पेड़ से लटका मिला। पुलिस प्रथमदृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही है। थाना पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर को अल्चौना निवासी अम्बी प्रसाद (48) पुत्र हिम्मत राम घर से बिना बताए चले गये और घर लौटकर नहीं आये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईवे पर अचानक सामने आई गाय से बचने की कोशिश पड़ी भारी -स्कूटी सवार युवक की मौत

परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी। जिसके बाद लगातार उनकी खोजबीन की जा रही थी। एसआई जसवीर सिंह ने बताया सोमवार को उनका शव जड़ापानी में पेड़  से लटका मिला। शव सड़ गया था और दुर्गन्ध आ रही थी। लापता के 15 दिन बाद शव मिला। बताया एक अक्टूबर को एक सड़क दुर्घटना में उनके बेटी की मौत हुई थी, जिसके बाद वह मानसिक तनाव पर थे। माना जा रहा है कि तनाव के चलते उनके द्वारा यह कदम उठाया गया होगा। शव का पंचनामा व पोस्टर की कार्रवाई करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119