बीस दिन से लापता चल रहे दुकानदार की फंदे से लटकी मिली लाश
अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। शव जंगल में फंदे में लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लमगड़ा थाना के ग्राम जांख तिवारी निवासी विवेकानंद तिवारी (44 वर्ष) पुत्र स्व. जगदीश चंद्र तिवारी बीते बीते तीन सप्ताह से अधिक समय से घर से लापता चल रहे थे। 2 नवंबर को उनकी पत्नी खष्टी देवी ने थाना लमगड़ा में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस लापता शख्स की तलाश में जुटी थी। बीते बुधवार शाम गांव से करीब 2 किमी की दूरी पर घने जंगल में किसी ग्रामीण को विवेकानंद का शव फंदे से लटका मिला।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना लमगड़ा में दी। पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय भेजा। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत ने बताया कि घटनास्थल पर मृतक के गले में रस्सी का फंदा था और रस्सी पेड़ पर लटकी थी। काफी दिन होने के चलते शव काफी सड़ गल चुका था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक जिस दिन घर से लापता हुआ उससे पहले वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। मृतक के दो बच्चे हैं। उसकी लमगड़ा में परचून की दुकान थी। इस घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत
बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा
UK…विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण