उत्तराखंड : बैंक में पूर्व सैनिक के 50 हजार रुपये पार -दो संदिग्ध महिलाएं सीसीटीवी में कैद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पेंशन की रकम निकालने पहुंचे पूर्व सैनिक को दो संदिग्ध महिलाओं ने कथित तौर पर निशाना बना लिया। पासबुक अपडेट कराने के दौरान महिलाओं ने थैला काटकर 50 हजार रुपये पार कर दिए। पूरी घटना बैंक के एटीएम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा के खालीमहुवट में गुलदार की दहशत -रात में घर की छत पर दिखा

चांदनी चौक धुड़दौड़ा, मानपुर पश्चिम निवासी पूर्व सैनिक बहादुर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 सितंबर को वह नैनीताल रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में पेंशन की रकम निकालने पहुंचे थे। उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और रकम प्लास्टिक के थैले में रख ली।

इसके बाद वह एटीएम परिसर में पासबुक अपडेट कराने पहुंचे। इसी दौरान दो महिलाएं उनके पास आ गईं। इनमें से एक महिला उनके बेहद करीब खड़ी हो गई। बहादुर सिंह ने महिला से हटकर खड़े होने को कहा, जिसके बाद दोनों महिलाएं वहां से चली गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 40 फीट गहरी खाई में गिरा गैस सिलेंडरों से भरा वाहन -तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

पासबुक अपडेट कराने के बाद जब उन्होंने थैले में पासबुक रखने की कोशिश की तो थैला कटा हुआ मिला। थैले में रखे 50 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दर्दनाक घटना : उत्तराखंड -बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकी मां -अस्पताल से निकलकर सरयू में लगाई छलांग, मां-बेटे की मौत से मचा कोहराम

कोतवाल विजय कुमार मेहता ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं दिखाई दे रही हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान और तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119