संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव -चार दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था मृतक
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की आरटीओ रोड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा कि मृतक चार दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था और सोमवार देर शाम उसकी लाश मिली। पुलिस के जांच में फिलहाल युवक के शरीर पर किसी भी तरह से चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
मुखानी थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि मृतक युवक का नाम शानू कार्की (27) है, जो कि मुखानी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गरवाल का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक स्मैक का नशा करता था और पूर्व में स्मैक की तस्करी के मामले में जेल भी जा चुका है। बताया जा रहा है कि मृतक चार दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। वहीं आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : शराब के नशे में स्कॉर्पियो दौड़ा रहा था चालक, रात्रि चेकिंग में पुलिस ने वाहन किया सीज
उत्तराखंड : किच्छा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई -तीन अवैध क्लीनिक सील
राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद पर यूएसएफ प्रत्याशी ललिता आर्या ने झोंकी ताकत
ग्राम प्रधान संगठन ने रमेश चंद्र जोशी को बनाया जिला सचिव -संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद