बुजुर्ग महिला से 1.40 लाख की लूट करने वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी। ऊंचापुल की रहने वाली 90 वर्षीय महिला से 19 अप्रैल को फतेहपुर के पास लूट करने के आरोपी को मुखानी पुलिस ने सोमवार की देररात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटे गए जेवरात भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपी जेल भेज दिया है। लोहरियासाल मल्ला के रहने वाली बुजुर्ग महिला के भतीजे तनुज नैनवाल ने मुखानी पुलिस को तहरीर दी थी। तनुज के मुताबिक बीते 19 अप्रैल की शाम 6:30 बजे उनकी 90 वर्षीय बुआ बसंती देवी कठघरिया की ओर अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इसी बीच फतेहपुर के पास किसी व्यक्ति ने उन्हें डरा-धमकाकर सोने के कुंडल और मंगलसूत्र लूट लिया।
लूटे हुए जेवरात की कीमत 1.40 लाख रुपये थी। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआई मनोज सिंह अधिकारी, हेड कांस्टेबल उमेश चंद जोशी और सिपाही पूरन सिंह को लगाया गया था। क्षेत्र में लगे सरकारी व निजी करीब 70 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद सोमवार की देररात आरोपी को बजुनिया हल्दू को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी यूपी के बरेली जिला स्थित बहेड़ी तहसील के के गांव मकरंदपुर का रहने वाला दिलीप मौर्य पुत्र बहादुर मौर्य है। वर्तमान में वह कठघरिया स्थित बजुनिया हल्दू में किराये में रह रहा है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी