भाई के पास हल्द्वानी आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा निवासी एक युवक हल्द्वानी में अपने भाई से मिलने के लिए आया था, रविवार को उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आम्रपाली चौकी प्रभारी दीवान सिंह ग्वाल ने बताया कि मुखानी चौराहे के पास स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी उमेश कांडपाल (21) मूलरूप से अल्मोड़ा के भनोली का रहने वाला था। शनिवार की शाम करीब चार बजे वह लालकुआं स्थित अपनी भाभी भावना के मायके से लौटकर हल्द्वानी आया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी 6 माह के लिए जिला बदर -अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

यहां उसका बड़ा भाई दीपक कांडपाल के किराए के मकान में उनके साथ ठहरा था। रात करीब 11 बजे उसने भाई-भाभी के साथ खाना खाया और उसके बाद सोने की बात कहकर कमरे में चला गया। रविवार की सुबह करीब सात बजे जब दीपक सोने के बाद उठा तो उमेश का शव फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना तुरंत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने गमछे के फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा और एसटीएच भेजा जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। बताया कि मृतक इधर-उधर कंपनी में काम करके अपना खर्चा उठाता था। वर्तमान में उसके पास कोई नौकरी भी नहीं थी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119