ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत-
काशीपुर। ट्रैक्टर और बाइक के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। केलाखेड़ा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव शीतपुरी, बेरिया चौकी, केलाखेड़ा निवासी अर्जुन सिंह (28) मंगलवार की देर रात गांव कल्याणपुरी में अपनी बहन के घर जाने के लिए बाइक से निकला था। गांव माला फार्म के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर व उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहां मौजूद लोगों ने अर्जुन को सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन, उसकी मौत हो गई। अर्जुन की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना इंचार्ज भुवन जोशी ने बताया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार