कार की टक्कर से अज्ञात साइकिल सवार की मौत
खटीमा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगबूढ़ा पुल के समीप कार की टक्कर से एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। साइकिल सवार युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि कार संख्या यूके 03 सी 6767 टनकपुर से खटीमा की ओर आ रही थी। इसी बीच चकरपुर-बनबसा के मध्य जंगल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगबूढ़ा पुल के समीप साइकिल सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस 108 की मदद से युवक को उप जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी जोशी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया की राजमार्ग पर मवेशी को बचाने के प्रयास में यह घटना घटित हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी