पिकअप की टक्कर से नौ साल के बच्चे की मौत
हल्द्वानी। बीते गुरुवार शाम कोतवाली से चंद कदम दूर एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पिकअप को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार वनभूलपुरा ढोलक बस्ती निवासी सिमरत (9) पुत्र मोहताब गुरुवार शाम कोतवाली क्षेत्र के पास अपने परिजनों के साथ आया हुआ था। को-ऑपरेटिव बैंक के पास सिमरत पिकअप वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसआई महेंद्र राज ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया। पिकअप चालक रानीखेत से अपनी बहन की शादी का सामान छोड़ने हल्द्वानी आया था। वापस लौटते समय हादसा हुआ। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
कैबिनेट मंत्री कैड़ा के जनता दरबार में 700 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण -अधिकारियों को सख्त निर्देश
उत्तराखंड…एसयूडब्ल्यूजे देहरादून जिला इकाई ने ली शपथ –निष्पक्ष पत्रकारिता का लिया संकल्प
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में सात दिवसीय योग शिविर का समापन -स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का दिया संदेश
उत्तराखंड…पेड़ से फंदे पर लटका मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का शव, पुलिस जांच में जुटी
जोनल स्तर पर रिकॉर्ड बनाकर मोटाहल्दू के रूद्र जोशी ने जीते तीन गोल्ड –चैंपियनशिप पर किया कब्जा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने किया सम्मानित