संचार शाखा में तैनात दरोगा की तबीयत बिगड़ने से की मौत, चंपावत के रहने वाले दरोगा हरिद्वार में थे तैनात
हरिद्वार। अचानक तबीयत बिगड़ने से संचार शाखा में तैनात दरोगा गिरधर जोशी की मौत हो गई। रविवार को कनखल श्मशान घाट पर दरोगा को अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दिवंगत दरोगा के परिजन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। संचार विभाग में तैनात दरोगा गिरधर जोशी कोतवाली रानीपुर कैंपस में बने सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते थे।
शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा के निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से ग्राम पल्सो, पोस्ट और जिला चंपावत के रहने वाले दिवंगत दरोगा यहां कई वर्षों से तैनात थे। रविवार को कनखल श्मशान घाट पर दरोगा का दाह संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एसएसपी प्रमेंद सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एएसपी संचार विपिन कुमार, सीओ संचार मुख्यालय देहरादून बसंत बल्लभ तिवारी, सीओ सिटी जूही मनराल, इंस्पेक्टर भावना कैंथोला, भुवन चंद मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार