अज्ञात वाहन की टक्कर से सास-बहू की मौत-
काशीपुर। गेहूं कटाई कर घर लौट रही सास-बहू को पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल बहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि सास की हालत गंभीर बनी हुई है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। ग्राम खम्बारी निवासी शीला देवी शुक्रवार देर रात अपने 10 वर्षीय बच्चे और ससुर जीत सिंह, सास कमला देवी के साथ चनकपुर नाले के समीप गेहूं काटकर घर जा रही थी। ग्राम खम्बारी में गुरुद्वारे के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे शीला देवी और कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि जीत सिंह को मामूली चोटे आईं। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां चिकित्सकों ने शीला देवी (35) को मृत घोषित कर दिया। जबकि कमला देवी का उपचार किया जा रहा है। जीत सिंह का उपचार करने घर भेज दिया गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बाजपुर पुलिस ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। इसमें तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल