लगन…किसान का बेटा पहले ही प्रयास में बना चकबंदी अधिकारी
अयोध्या। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग ने शुक्रवार की शाम अधीनस्थ सेवा-2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इसमें मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के मेधावी ने सफलता हासिल की है। लोवर पीसीएस परिणाम घोषित होने की सूचना जैसे ही अभ्यर्थी तक पहुंची, साक्षात्कार देने वाले अपना परिणाम जानने में जुट गए। सफल अभ्यर्थियों के घर में खुशी और उत्साह का माहौल हो गया।बिरौली झाम गांव निवासी राकेश कुमार तिवारी ने परिणाम की सूची में अपनी सम्मानजनक स्थिति बनाई। ग्रामीणों समेत नात रिश्तेदार बधाइयां देने पहुंच रहे हैं।
अमानीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत बिरौली झाम गांव के किसान (पंडित राम केवल तिवारी) के बेटे राकेश कुमार तिवारी का सहायक चकबंदी अधिकारी के लिए चयन हुआ है। उनकी मां गृहिणी हैं और बड़े भाई उपरोहित हैं। राकेश तिवारी की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई वर्ष 2006 में मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र के देव बक्स इंटर कॉलेज सरूरपुर हनुमानगंज अयोध्या से हुई है। राकेश कुमार तिवारी इंजीनियरिंग (बीटेक) की पढ़ाई बेंगलुरु से वर्ष 2012 में करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने दिल्ली चले गए थे वहीं पर रहकर तैयारी करने के बाद यह सफलता हासिल की है। राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि मैं शुरू से ही प्रशासनिक सेवा की ओर जाना चाह रहा था मैं दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करने के साथ-साथ पीसीएस परीक्षा की तैयारी भी कर रहे थे लेकिन प्राइवेट नौकरी के चलते पढऩे का समय बहुत कम मिल रहा था। मैंने वर्ष 2018 में नौकरी छोड़ कर पीसीएस परीक्षा की तैयारी में जुट गया पहले ही प्रयास में लोअर पीसीएस के अंतर्गत सहायक चकबंदी अधिकारी के रूप में हुआ है फिलहाल में अभी आगे भी तैयारी करता रहूंगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन -सफाई सुधारने और मरीजों से शालीन व्यवहार के निर्देश
सांसद अजय भट्ट ने मोहान से चौखुटिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 बनाने की उठाई मांग