धौलछीना पुलिस ने उपद्रव कर रहे 05 युवक पकड़े
अल्मोड़ा। धौलछीना पुलिस ने उपद्रव कर रहे 05 युवकों को गिरफ्तार कर चालानी कार्यवाही की। रविवार को डायल 112 में सूचना मिली कि राजकीय इंटर कॉलेज, नौगांव धौलछीना के पास कुछ असामाजिक तत्व भीड़ लगाकर उपद्रव कर रहे हैं।
सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे 05 युवकों को गिरफ्तार किया गया और पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। युवकों के माता-पिता को बुलाकर काउंसलिंग की गई और भविष्य में इस प्रकार के कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ऑपरेशन प्रहार में हल्दूचौड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई -लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार
भारतीय ज्ञान परंपरा से नवाचार तक : ग्राफिक एरा के 300 विद्यार्थियों ने पूरा किया सात दिवसीय गहन शिक्षण कार्यक्रम
उत्तराखंड : गेट पर खड़े गरुड़ के यात्री को महंगा पड़ा सफर, ट्रेन से गिरकर मौत