UK..सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने की कोशिश -फर्जी ID चलाने वाला गिरफ्तार
रामनगर/नैनीताल। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट करने के मामले में रामनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बार-बार नई फर्जी आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो का इस्तेमाल कर उसे सोशल मीडिया पर परेशान कर रहा था। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर विश्लेषण के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।
पुलिस के अनुसार, अरुण कुमार ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर शिकायत की थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति इंस्टाग्राम पर लगातार फर्जी आईडी बना रहा है। इन आईडी पर उनकी पत्नी की फोटो लगाकर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को परेशान करने और साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तकनीकी स्तर पर जांच की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर विश्लेषण की मदद से कथित फर्जी इंस्टाग्राम आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान जितेंद्र सैनी पुत्र श्याम लाल, निवासी पूछड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल की जांच में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी संचालित किए जाने से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं।
मामले में कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 284/2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 79 BNS तथा धारा 67A और 66D IT Act के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की फोटो का दुरुपयोग कर उन्हें परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ -भक्तिमय माहौल में गणेश चतुर्थी का शुभारंभ
प्रधान संगठन का सरकार को अल्टीमेटम : 29 विषय पंचायतों को हस्तांतरित न हुए तो न्यायालय जाएंगे प्रधान