जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया उड़नदस्ता तैयार-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा वंदना ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गत 8.जनवरी 2022 को विधानसभा सामान्य निर्वाचन, 2022 की घोषणा की जा चुकी है। उक्त तिथि से ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। उक्त के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के सफल सम्पादन हेतु सम्पूर्ण जनपद में अनुवीक्षण तंत्र के अंतर्गत उड़न दस्ता दल एवं स्थैतिक निगरानी दल कार्यरत हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अनुवीक्षण हेतु कार्यरत टीमों द्वारा संदिग्ध एवं आपत्तिजनक वस्तुओं,नकदी आदि सामग्री जब्त किये जाने की शर्त के अधीन होंगी। उक्तानुसार जब्त की गई सामग्री,नकदी को रिलीज करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी,अल्मोड़ा की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गयी है। संबंधितों द्वारा जब्त की गई सामग्री,नकदी के संबंध में उक्त समिति के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए अपील दायर की जा सकती है। इस सम्बंध में उक्त समिति द्वारा निर्वाचन अवधि के दौरान प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय, नवीन कलेक्ट्रेट भवन, अल्मोड़ा में सुनवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119