प्रेम प्रसंग के चलते तलाकशुदा महिला समुदाय विशेष के युवक के साथ फरार
हल्द्वानी। प्रेम प्रसंग के चलते काठगोदाम क्षेत्र से एक तलाकशुदा महिला समुदाय विशेष के युवक के साथ फरार हो गई। इस मामले में पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।
जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का राजपुरा में विवाह हुआ था और उसका एक बच्चा भी है। बताया जाता है कि उसका छह माह पहले तलाक हो गया था। इस बीच महिला धर्म समुदाय के युवक के साथ फरार हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।
इस पर काठगोदाम पुलिस महिला की तलाश में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार -ऑडियो को बताया AI जनरेटेड
चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती