खोया हुआ पर्स लौटाकर पुलिस आरक्षी ने की ईमानदारी की मिसाल पेश-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा। गत सोमवार को अनिल कन्नौजिया को चौघानपाटा के पास सड़क पर गिरा पर्स मिला, जिसे अनिल कन्नौजिया द्वारा पुलिस कार्यालय के एलआईयू शाखा में तैनात आरक्षी पदम नाथ गोस्वामी के सुपुर्द किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम


उक्त पर्स में ₹1145.00, आधार कार्ड तथा अन्य जरूरी दस्तावेज थे आधार कार्ड में मोहन सिंह पुत्र कुशाल सिंह नि0 ग्राम पच्चीसी थाना सोमेश्वर का पता अंकित था। ढूढ़ खोज व पता लगाने पर उक्त का हाल निवास निकट काल भैरव मंदिर अल्मोड़ा होना पता चलने पर उक्त पर्स को आरक्षी पदम नाथ गोस्वामी द्वारा आज 21.12.21 को मोहन सिंह उपरोक्त को वापस किया गया। अपना खोया हुआ पर्स पाकर मोहन सिंह द्वारा अल्मोड़ा पुलिस का धन्यवाद व आरक्षी पदम नाथ गोस्वामी का आभार प्रकट किया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119