जीजा के अपहरण और लूट की झूठी घटना ने पुलिस को छकाया -पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस के लिए एक अजीब मामला सामने आया है जिसमें साले द्वारा अपने जीजा के अपहरण और लूट की घटना की कहानी बनाई गई थी। तीन दिन से चल रही जांच में पुलिस को इस मामले से जुड़ा कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला। मामले की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस जीजा के अपहरण का दावा किया गया था, वह नेपाल में आराम से रह रहा है और यह पूरा मामला झूठा प्रतीत हो रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गिरिजाशंकर जोशी की स्मृति में हल्द्वानी मीडिया सेंटर के नामकरण की मांग

घटना 26 नवंबर की है, जब सोम प्रसाद नामक एक व्यक्ति जो पिथौरागढ़ के बेरीनाग में एक ठेकेदार के लिए काम करता था, ने पुलिस को एक तहरीर दी। उसके मुताबिक उसने और उसके जीजा पहाड़ी थारू ने नेपाल जाने के लिए पिथौरागढ़ से यात्रा शुरू की थी। सोम ने दावा किया कि वे रुद्रपुर के लिए टैक्सी में सवार हुए थे, जिसमें उनके अलावा दो और नेपाली लोग भी थे। रास्ते में चालक ने टैक्सी शार्टकट रूट से जंगल में मोड़ दी, जहां पर चार से पांच बदमाशों ने लूट की और जीजा को अपहरण कर लिया। किसी तरह वह जंगल में छिपकर अपनी जान बचा सका। हालांकि पुलिस की जांच में कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टैक्सी के नंबर और घटना से संबंधित जानकारी खंगाली, लेकिन किसी भी सबूत का पता नहीं चला। सबसे अहम बात यह है कि सोम का दावा करने वाला उसका जीजा नेपाल में पूरी तरह से सुरक्षित और आराम से रह रहा है, जैसा कि पुलिस ने पुष्टि की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाबा नीम करौली की शिक्षाओं पर बनी ‘हनुमान अंश’ की कमाई 250 करोड़ पार

पुलिस के मुताबिक सोम घटना के बारे में कुछ भी स्पष्ट जानकारी देने में नाकाम रहा। न तो उसने टैक्सी का नंबर बताया, न ही घटना स्थल के बारे में कोई जानकारी दी। एसएसआई रोहताश सिंह ने कहा कि अब तक की जांच में अपहरण और लूट की घटना की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है और पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119