उत्तराखंड : विवाद के बाद कमरे में गई विवाहिता -पंखे से लटका मिला शव

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ग्राम सूर्यनगर में सोमवार को 28 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : स्वास्थ्य विभाग में टेंडर दिलाने का झांसा -10.38 लाख की ठगी; दो जालसाजों पर केस

जानकारी के अनुसार, किरन पत्नी गोविंद दानू का सोमवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके पति गोविंद दानू सेना में उत्तरकाशी क्षेत्र में चीन सीमा पर तैनात हैं। घटना के समय घर में किरन की सास और ननद मौजूद थीं। विवाद के बाद किरन अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK..सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने की कोशिश -फर्जी ID चलाने वाला गिरफ्तार

काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो किरन का शव पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। परिजनों के शोर-शराबे के बीच पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

विवाह को सात वर्ष से कम समय होने के कारण तहसीलदार जीसी त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और नियमानुसार पंचनामा कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119