बच्चे के नामकरण की खुशियां मना रहा था परिवार, तभी झोपड़ी में लगी आग, परिवार बेघर
मोटाहल्दू। पाड़लीपुर गांव में रहने वाला एक गरीब परिवार अपने घर में पुत्र के नामकरण की खुशियां मना रहा था तभी अचानक से उनके परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट गया।

विदित हो की 5 जून की रात्रि को कैलाश मौर्य के परिवार में नामकरण की खुशियाँ मनाई जा रही थी तभी अज्ञात कारणों के चलते उनकी झोपड़ी में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसमें झोपड़ी के अंदर रखा हुआ धान, गेहूं, कपड़े, मोबाइल, गहने व नगत धनराशि आग की भेट चढ़ गई है, जिससे गरीब परिवार के जीवन भर की जोड़ी हुई वस्तुएं सब नष्ट हो गई हैं। अब परिवार के ऊपर रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है,
पीड़ित कैलाश मौर्य ने बताया कि उनके पड़ोसियों के द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई थी मौके पर दमकल की एक गाड़ी भी पहुंची और आग को काबू किया जिसके बाद क्षेत्र के पटवारी मौके पर पहुंचे और उनकी ओर से मदद का भरोसा दिलाया गया लेकिन कुछ मदद नहीं हो पाई जिससे अब वह उन्हें जीवन यापन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है उन्होंने क्षेत्र के सामाजिक व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि उनकी मदद करें जिससे उनका परिवार रोजी-रोटी के लिए मजबूर ना हो।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद
22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान
प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत