दो बच्चों के पिता को पड़ोस में रहने वाली युवती से हुई मोहब्बत, कई बार युवती रिश्ता तुड़वाया, अब मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। दो बच्चों के पिता को पड़ोस में रहने वाली युवती से मोहब्बत हो गयी। नौबत यहां तक पहुंच गयी कि युवती की शादी का रिश्ता जहां भी लगा वहां से इसने रिश्ता तुड़वा दिया। जब भी युवती का रिश्ता लगता था तो वो उन्हें लड़की की और अपनी अंतरंग फोटो भेज देता। उसने कई रिश्ते तुड़वाए और खुद लड़की से शादी की जिद्द पर अड़ गया। मामले में पीड़िता के भाई ने बनभूलपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गौला गेट टनकपुर रोड निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में शादाब अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। शादाब ने शिकायतकर्ता की अविवाहित बहन को बहला-फुसलाकर दोस्ती कर ली। भरोसे में लेकर उसके साथ फोटो व वीडियो बना लिए। आरोप है कि एक दिन शादाब को बहन का रिश्ता तय होने की बात पता चली। इस पर उसने बहन को धमकाना शुरू कर दिया। शादी करने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। यह बात बहन ने परिवार को बताई। परिवार ने शादाब को समझाने की कोशिश की, लेकिन शादाब ने फोटो बहन के होने वाले पति को भेज कर दी। फोटो व वीडियो देखने के बाद उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया।
15 अगस्त की रात करीब नौ बजे शादाब उनके घर आया और बहन व परिवार को धमकाने लगा। अगर युवती की शादी कहीं और कि तो सबको जान से मार दूंगा। आरोप है कि शादाब ने परिजनों से हाथापाई की जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। थाने के एसएचओ नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध