महिला पर खौलती चाय फेंकने में पति समेत चार पर केस
रुद्रपुर। महिला पर खौलती चाय फेंकने के आरोप में पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। 14 अगस्त को मो. जाहिद पुत्र मो. इस्माइल निवासी ग्राम गिरधरपुर देवरनियां बरेली ने पुलभट्टा पुलिस को दी।
तहरीर में बताया था कि बारह वर्ष पूर्व उसकी बहन गुलफ्सां की शादी मुमताज पुत्र मुस्ताक निवासी सरकारी स्कूल के निकट सिरौलीकलां थाना पुलभट्टा के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की खातिर गुलफ्सां का पति मुमताज, सास अन्नो, ससुर मुस्ताक और देवर भूरा उसे प्रताड़ित करते थे। 13 अगस्त को आरोपियों ने खौलती हुई चाय गुलफ्सां के ऊपर फेंक दी और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध