पदमपुर देवलिया के प्रधान रमेश चंद जोशी के नेतृत्व में महिला समुहों का गठन

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। सोमवार को ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया में महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक संपन्न हुई। जिसमें 11 महिला समूह ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने की। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी संजय डबराल, एनआरएलएम ब्लॉक से आई बीएमएम लता सुयाल, सीआरपी पुष्पा पढालनी, पदमा कबडवाल, हेमा जोशी, किरन पपोला थे। बैठक मैं 100 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

ब्लॉक कर्मियो ने उनको स्वयं सहायता समूह को चलाने एवं योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में 11 समूह का दो ग्राम संगठन समूह बनाया गया। जिसमें एक संगठन में नीलम जोशी तथा दूसरे संगठन में दिव्या त्रिपाठी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। संगठन में बने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अंत में प्रधानमंत्री के किताब में लिखी हुई कहानियों में 34वे नंबर पर मोतीनगर के महिला समूह का जिक्र किया गया है। उसकी अध्यक्ष पुष्पा पठालनी को ग्राम प्रधान ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक में उप प्रधान सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119