युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर मानसिक रूप से परेशान करने का लगाया आरोप
हल्द्वानी। एक युवती ने पड़ोस में रहने वाल युवक पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि युवक की हरकतों की वजह से युवती का स्कूल भी छूट गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जवाहर नगर वार्ड 15 निवासी एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक चंदन पुत्र स्व. अमर सिंह पर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसकी हरकतों की वजह से उसका स्कूल भी छूट गया है। युवती का आरोप है कि युवक बीती 12 अक्टूबर को रात में करीब डेढ़ बजे उसके घर में घुस गया और सोते समय उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उस पर तेजाब डालने और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं युवक की मां भी उस पर उसके पुत्र से शादी करने का दबाव डाला जा रहा है जिस कारण से वह काफी परेशान है। युवती ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर
UK…पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात