दूल्हे ने दुल्हन को ऐसी गंदी बात बोल दी कि शादी ही टूट गई -अब मामला पहुंचा पुलिस तक
शादियां का सीजन आजकल चल रहा है तो दूसरी ओर शादी को लेकर तैयारियां भी पूरी जोरों पर भी चल रहीं हैं। दूल्हा और दुल्हन के पक्ष के लोग शादी की शॉपिंग करने में भी बिजी हैं। इसी के बीच हरिद्वार से एक बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
शादी से ठीक पहले दूल्हे ने दुल्हन को ऐसी गंदी बात बोल दी कि शादी ही टूट गई है। दोनों के बीच तकरार का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की से सगाई के बाद दहेज की मांग करने के बाद रिश्ता टूट गया। आरोप है कि युवक ने यहां आकर लड़की से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रानीपुर की रहने वाली एक युवती ने शिकायत कर बताया कि उसकी सगाई 19 नवंबर 2024 को विचित्र शिवा निवासी जाटव नगर, थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर से हुई थी। आरोप है कि होली के दौरान युवक युवती के घर आया और शादी का हवाला देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
विरोध करने पर उसने दबाव बनाया और बाद में रायवाला में अपने चाचा के घर भी ले गया। युवती ने आरोप लगाया कि होली के कुछ दिन बाद युवक ने फोन पर दहेज में कार और नकदी की मांग की। जब युवती ने इनकार किया तो युवक ने भद्दी टिप्पणी कर रिश्ता तोड़ दिया।
आरोप है कि जब उसके पिता ने युवक के परिवार से संपर्क किया तो युवक की मां सीता, पिता अमर सिंह, बहन सोनिया, जीजा नीटू और भाई विवेक ने उसे अपमानजनक शब्द कहे और रिश्ता समाप्त करने की बात कही। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करजांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी