तेज रफ्तार का कहर: कालाढूंगी रोड पर पिकअप–स्कूटी की भीषण टक्कर -20 वर्षीय युवती की मौत, दूसरी गंभीर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को कालाढूंगी रोड स्थित भाकड़ा नदी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को दोपहर करीब 3:13 बजे डायल 112 पर दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पिकअप वाहन (UK 06 AC 9796) और स्कूटी (UK 04 AP 6596) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई थी, जिसमें स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


दोनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने भावना रावत (20 वर्ष) पुत्री भोपाल सिंह रावत, निवासी चकलुवा कालाढूंगी को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


वहीं दूसरी घायल युवती नेहा जोशी (लगभग 20 वर्ष) निवासी लामाचौड़ की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119